विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

Jun 10, 2025 - 15:36
Jun 10, 2025 - 15:42
 0
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर द्वारा नदबई क्षेत्र के गांव खटौटी, खेडी देवी सिंह व बैलारा में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ.नबाव सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से उच्च तकनीकी फसलोत्पादन, पशुपालन तथा बागवानी और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 
कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि भरतपुर जिले में बेर, आंवला, अमरुद, अनार, करौंदा, जामुन, लसौडा, बेलपत्र आदि फलदार बगीचे लगाकर तथा बैंगन, पालक, आलू, चुकंदर, कद्दूवर्गीय सब्जियॉं, मूली, गाजर, फूलगोभी व पत्तागोभी की वैज्ञानिक खेती करके किसान अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने कृषि उत्पादों की ग्रेडिंग व पैकिंग करके मूल्यसंवर्धन करने की सलाह दी। प्रभारी अधिकारी कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र कुम्हेर डॉ. रामफूल पूनियां ने खरीफ फसलों के बीजोपचार, उन्नत किस्म, खरपतवार, बीमारी व कीट नियंत्रण के संबंध में व्याख्यान दिया। वैज्ञानिक भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान सेवर डॉ. एमडी मीना ने सरसों की पैदावार बढाने के उपाय बताये। कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाऐं जैसे पॉलीहाउस, लो-टनल, तारबंदी, वर्मीकम्पोस्ट, सूक्ष्म सिंचाई पद्धिति, सौर ऊर्जा संयंत्र, नये बगीचे लगाने, वर्षा जल संग्रहण हेतु फार्म पोण्ड आदि की विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर की ममता तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है