वदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान; बृज उद्योग संघ कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला 14 को होगी आयोजित

Jun 10, 2025 - 15:18
 0
वदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान;  बृज उद्योग संघ कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला 14 को होगी आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम वदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत 14 जून को प्रातः 10 बजे बृज उद्योग संघ कार्यालय, रीको औद्योगिक क्षेत्र में भरतपुर एवं डीग जिले हेतु जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सीएम गुप्ता ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में 14 जून को प्रातः 10 बजे बृज उद्योग संघ कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। कार्यशाला में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के संबंध में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के तहत अधिक से अधिक भामाशाह, दानदाता, आमजन व कॉरपोरेट सेक्टर सहयोग एवं सीएसआर में सहयोग अपेक्षित है। पंचायतीराज विभाग के अधीन जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 समिति राजस्थान का पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच नेहरू प्लेस, जयपुर में पूल खाता संख्या 4064002100022603 एवं आईएफएससी कोड- PUNB0406-400 खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस खाते में जनसहयोग राशि, सीएसआर की प्राप्त राशि जमा करवाई जा सकती है। कार्यशाला में भरतपुर एवं डीग जिले की सीएसआर कंपनियों, विभिन्न औद्योगिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, प्रमुख औद्योगिक इकाई प्रतिनिधि  उपस्थित रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है