लोकतंत्र के महापर्व मे भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी

Apr 18, 2024 - 19:10
 0
लोकतंत्र के महापर्व मे भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) राजस्थान में प्रथम चरण का चुनाव 19 मई को होना है। प्रथम चरण के इस महापर्व में अलवर लोकसभा क्षेत्र के  इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान से हम सिर्फ सरकार को ही नहीं चुनते, बल्कि अपनी दिशा व दशा तय करते हैं। वोट से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य बढ़ जाता है कि वह मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुने। मतदान न कर हम औरों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को अपना प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दे देते हैं। इसलिए यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि वोट देकर लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बनें और मतदान के योगदान से क्षेत्र, प्रदेश, और देश के विकास की दिशा तय करें।
भागीदारी निभाएं व औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोकतांत्रिक देश में जनता की ओर से सरकार बनाई जाती है। यह तभी संभव है जब हम अपने मत का प्रयोग करें। भारत जैसे विशाल देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत महत्व है। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर क्षेत्र एवं जिले के लोग अधिक से अधिक मतदान करें। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े। 
 हरिशचंद्र गुप्ता समाजसेवी.. 
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। आम व्यक्ति को अपने वोट की अहमियत समझनी चाहिए। वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। इसलिए क्षेत्र एवं जिले के हर वर्ग के लोगों को वोट डालना चाहिए। वोट देना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों हैं। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................