अपना घर सेवा समिति ड़ीग के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

पीड़ित मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है- डॉ भारद्वाज

Apr 5, 2021 - 00:02
 0
अपना घर सेवा समिति ड़ीग के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

डीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन) पीड़ित मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है क्योंकि प्रत्येक जीव में परमात्मा का निवास है इसलिए हर सामर्थवान व्यक्ति  को जरूरतमंदों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। यह बात रविवार को कस्बे के हिंदी पुस्तकालय में अपना घर समिति  ड़ीग के सदस्यों को दायित्व ग्रहण कराते हुए मुख्य अतिथि अपना घर भरतपुर के संस्थापक  डॉ बी एम भारद्वाज ने कही।  उन्होंने अपना घर समिति  पुरुष और महिला इकाइयों  के पदाधिकारियों  को उनके दायित्व की शपथ दिलाई। 
समारोह में समिति की पुरूष ईकाइ में धर्मवीर सिंह एडवोकेट अध्यक्ष, ओमप्रकाश कौशिक सचिव, दिनेश अग्रवाल, ललित तिवारी उपाध्यक्ष, योगेश लवानियां  वित्त सचिव, राजेश चंसोरिया, नीरज गोयल सहायक सचिव के साथ सरंक्षक मंडल में दाऊदयाल गंधी, कर्नल हरी सिंह, मदनलाल, मानसिंह यादव, देवकीनन्दन, रामस्वरूप गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, बनैसिंह, अनिल गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, कोकाराम जैन, कृष्णकुमार मुदगल, विष्णु देव, जगदीश यादव, सुरेन्द्रपाल जग्गी, सोमनाथ अरोडा, बालगोविन्द शर्मा, मनोहरलाल शर्मा ने अपने पद एंव दायित्व की शपथ ली। वहीं समिति की महिला ईकाइ में अर्चना किराड अध्यक्ष, सुचित्रा सिंह सचिव, अंजलि गंधी  वित्त सचिव, पूनम दुसाद उपाध्यक्ष, हिमांशी दुसाद सदस्य एंव सरंक्षक नीरज शर्मा को पद की शपथ दिलाई गई।  समारोह में समिति के स्थानीय पदाधिकारियों ने समिति द्वारा किए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत  करते हुए सभी उपस्थित लोगों से सेवा कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................