अपना घर सेवा समिति नगर की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए सम्पन्न

Apr 5, 2021 - 01:15
 0
अपना घर सेवा समिति नगर की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए सम्पन्न

नगर (भरतपुर,राजस्थान/ लवेश मित्तल) आज अपना घर सेवा समिति नगर की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मिति से  बंडाओ के मंदिर मे संपन्न हुआ। जिसमें श्री मुकेश चंद्र मित्तल (मक्खन प्रकाश ) को अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा मेडिकल वाले सचिव एवं श्री भजन लाल गुप्ता रि. अध्यापक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए वही  कार्यक्रम में  मंच संचालन  नगर अपना घर समिति इकाई नगर के संस्थापक ललित मोहन  मित्तल के द्वारा किया गया ,इन्हें शपथ दिलाने हेतु भरतपुर अपना घर संस्था के संस्थापक संत डा. बी. एम. भारद्वाज राष्ट्रीय संयोजक, श्री विनोद खंडेलवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रभान शर्मा एवं चुनाव अधिकारी श्री ध्रुव जी के नेतृत्व में शपथ समारोह संपन्न हुआ। साथ ही महिला इकाई का गठन हेतु श्रीमती जयमाला सोनी को शपथ दिलाई एवं कार्यकारिणी हेतु अधिकारी नियुक्त किए गए। इस कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य नागरिक एवं 100 के करीब सदस्य पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। डा. भारद्वाज जी द्वारा ईमानदार, दया, करुणा के भाव साथ रखकर जीव मात्र की सेवा करने हेतु प्रेरित किया। गत वर्ष के कार्यों का प्रतिवेदन डा. रविंद्र शर्मा ने पढ़ा। इस अवसर पर सतीश चंद मित्तल सुरेश चंद्र राजकुमार पाराशर गगन मित्तल आदि सदस्य मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................