रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन मनाई जाएगी दीपावली

Jan 9, 2024 - 17:32
 0
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन  मनाई जाएगी दीपावली

अलवर,राजस्थान 

अलवर जिले में आमजन पलके बिछा कर अयोध्या में रामलला के 22 जनवरी को विराजमान होने का इंतजार कर रहे है। देश में उस दिन दीवाली मनेगी। एक दीवाली हमारी पारंपरिक है। उस दिन भगवान राम अयोध्या आए थे और एक दिवाली अब देश में यह मनेगी। जिस दिन रामलला अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होंगे। यह कहना है तिजारा विधायक बालकनाथ योगी का। वह मंगलवार को हसनखा मेवात नगर स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जनसुनवाई में पहुंचे। लोगों की समस्या के समाधान के लिए विधायक ने तुरंत अधिकारियों को कॉल कर निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हम बड़े भाग्यशाली है जो रामलला का विराजमान देखेंगे। अयोध्या में बने राम मंदिर को देखने। हमारे सामने राम मंदिर बना है। इस बात पर हिंदू गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि जिन्हे मंदिर ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया है उन्हे ही जाना चाहिए। क्योंकि देश भर से लोग 22 जनवरी को अयोध्या आयेंगे। ऐसे में कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए बाकी आमजन को नहीं जाना चाहिए।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................