पुलिस शहीद दिवस: बालोतरा में 154 अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, शोक सलामी के साथ हुआ पौधारोपण व रक्तदान

Oct 21, 2026 - 17:29
 0
पुलिस शहीद दिवस: बालोतरा में 154 अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, शोक सलामी के साथ हुआ पौधारोपण व रक्तदान

बालोतरा (बरकत खान) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस शहीद दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 154 अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर और शोक सलामी देकर नमन किया गया।

पुलिस अधीक्षक (IPS) राजेश कुमार कॉवत ने बताया कि 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं वीरों की शहादत और सर्वोच्च कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस आयोजित किया जाता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) हरफूलसिंह के सुपरविजन में आयोजित इस समारोह में सिवाना थानाधिकारी चन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस की सम्मान गार्ड एवं शोक परेड निकाली गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश और राजस्थान में कर्तव्य के दौरान वीरगति प्राप्त 154 पुलिस अमर शहीदों के नामों का वाचन किया। शोक धुन के साथ हवाई फायर कर शहीदों को शोक सलामी दी गई। 'लास्ट पोस्ट' की धुन के बीच एसपी सहित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, शहीद परिजनों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

परेड के उपरांत एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन परिसर में शहीदों की स्मृति में सघन पौधारोपण किया गया। साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है