सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान भारी उपद्रव: जीते प्रत्याशी को घर ले जाते समय पथराव व आगजनी, कई वाहन फूंके

Nov 6, 2026 - 19:04
 0
सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान भारी उपद्रव: जीते प्रत्याशी को घर ले जाते समय पथराव व आगजनी, कई वाहन फूंके

खेरवाड़ा (उदयपुर) खेरवाड़ा पंचायत समिति की नवाघरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद देर रात अचानक माहौल गरमा गया और भीषण हिंसा भड़क उठी। जीत की घोषणा के उपरांत विजयी प्रत्याशी को घर ले जाने के दौरान हारे हुए उम्मीदवार के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की।

घटना देर रात करीब 11:30 बजे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नवाघरा स्थित मतगणना केंद्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनाव परिणाम में पुष्पा देवी को विजेता घोषित किए जाने के बाद जब उन्हें सुरक्षा घेरे में घर पहुंचाया जा रहा था, तभी दूसरा पक्ष आक्रोशित हो उठा। देखते ही देखते असामाजिक तत्वों ने मतगणना स्थल और पास के मतदान केंद्र पर पथराव शुरू कर दिया।

  • वाहनों और सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

उग्र भीड़ ने परिसर में खड़े चार पहिया और दो पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। इतना ही नहीं, परिसर में रखी कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान को भी आग के हवाले कर दिया गया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

  • अतिरिक्त पुलिस बल ने पाया काबू

प्रारंभिक स्तर पर उपद्रवियों की भारी संख्या के आगे पुलिस बल को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही बावलवाड़ा सहित आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया। दमकल की गाड़ियों को बुलाकर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................