बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ननिहाल में रह रही युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
बाड़मेर / राजस्थान। जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपने ननिहाल में रह रही एक 21 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है।
दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटकी मिली युवती थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती पिछले कुछ समय से अपने ननिहाल में रह रही थी। शनिवार को वह अपने कमरे में गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो युवती पंखे के हुक से फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को उतरवाया, मॉर्च्युरी में रखवाया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। युवती के मूल परिजनों को घटना की इत्तिला दे दी गई है।
प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की आशंका, जांच जारी पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सुसाइड के पीछे प्रेम-प्रसंग (लव अफेयर) की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

