हरियाली: गुरुपूर्णिमा पर मना उत्सव, मौसमी बीमारियों व स्वच्छता पर दिया संदेश

Jul 30, 2026 - 18:59
 0
हरियाली: गुरुपूर्णिमा पर मना उत्सव, मौसमी बीमारियों व स्वच्छता पर दिया संदेश

हरियाली (जालोर/बरकत खान)। क्षेत्र के निष्क्रमणीय पशुपालक राजकीय आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुपूर्णिमा का पर्व अपार श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा का नमन करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य राजपुरोहित ने गुरु के दिखाए मार्ग और नैतिक मूल्यों को विद्यार्थी जीवन का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि एक सच्चा गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि जीवन में सही दिशा और संस्कार भी गड़ता है।

 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार ने मानसून और मौसमी बीमारियों से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए आसपास पानी जमा न होने देने, हमेशा उबला व छना हुआ पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी।

सीखा 'SUMAN-K' फॉर्मूला और 5 Level of Prevention दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बच्चों को मुख स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के '5 Level of Prevention' (रोग निवारण के 5 स्तरों) के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने हाथ धोने की सही और वैज्ञानिक तकनीक 'SUMAN-K' (सीधा, उल्टा, मुट्ठी, अंगूठा, नाखून, कलाई) का अभ्यास करवाया। साथ ही विद्यार्थियों को दिन में दो बार ब्रश करने और नशा-मुक्ति का संकल्प भी दिलाया।

 कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मण सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पीटीआई भूरा राम ने दैनिक जीवन में खेल-कूद और योग को शामिल कर शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने पर जोर दिया।

समारोह के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है