सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, हवाई फायरिंग; 6 गिरफ्तार

Jun 14, 2026 - 18:42
Jun 14, 2026 - 18:44
 0
सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, हवाई फायरिंग; 6 गिरफ्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, हवाई फायरिंग; 6 गिरफ्तार

पटना (शशि जायसवाल) बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले शनिवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल हो गया। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं में कमी का आरोप लगाते हुए रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा और उत्पाद मचाया। उग्र छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया, एग्जाम स्पेशल ट्रेन व स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। हालात इस कदर बिगड़ गए कि भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार ट्रेनों की इमरजेंसी चेन खींचने और अतिरिक्त एग्जाम स्पेशल ट्रेन की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पथराव और तोड़फोड़ के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश और सख्त रुख के बाद हालात सामान्य हुए और ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

16 लाख अभ्यर्थी दे रहे हैं परीक्षा उल्लेखनीय है कि बिहार में 14 से 17 जून तक सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में महज 4,128 पदों के लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के जुटने के कारण स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा या अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है