'संदूक से आ रही थी बदबू, खोला तो उड़ गए होश': उदयपुर में 3 दिन से लापता बुजुर्ग दंपती के शव प्लास्टिक की थैली में बंद मिले; दोहरे हत्याकांड से सनसनी

Aug 14, 2026 - 19:09
 0
'संदूक से आ रही थी बदबू, खोला तो उड़ गए होश': उदयपुर में 3 दिन से लापता बुजुर्ग दंपती के शव प्लास्टिक की थैली में बंद मिले; दोहरे हत्याकांड से सनसनी

उदयपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: 3 दिन से लापता बुजुर्ग पति-पत्नी के शव बक्से में प्लास्टिक की थैली से बरामद

उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र स्थित पुनावली गांव में शुक्रवार सुबह एक खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ। बीते 12 अगस्त (मंगलवार) की सुबह से लापता बुजुर्ग पति-पत्नी के शव उनके ही घर में रखे एक बक्से (संदूक) के अंदर से बरामद किए गए। बदबू आने पर जब परिजनों ने बक्सा खोला, तो उनके होश उड़ गए। मृतकों के शव प्लास्टिक की थैलियों में बंद थे और वारदात को छिपाने के लिए बक्से के ऊपर बिस्तर रख दिए गए थे।

मृतकों की पहचान पुनावली गांव निवासी लहरी लाल पालीवाल (65) और उनकी पत्नी राधा देवी (62) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बदबू आने पर खुला खौफनाक राज

जानकारी के अनुसार, लहरी लाल गांव में दूध बेचने का काम करते थे और घर में अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे। मंगलवार सुबह जब वे दूध देने नहीं पहुंचे, तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना गुजरात के राजकोट में नौकरी करने वाले उनके बेटे मनोहर को दी। माता-पिता के अचानक लापता होने की खबर पाकर मनोहर सायरा पहुंचा और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को जब परिजनों ने घर में तलाश शुरू की, तो संदूक की तरफ से आ रही तेज बदबू ने हत्या का राज खोल दिया।

मंगलवार रात हुई थी आखिरी बार बात

बेटे मनोहर ने बताया कि मंगलवार रात को उसकी अपनी मां से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद वे सोने चले गए थे। लेकिन बुधवार सुबह से ही उनका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इस मामले को लेकर गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सायरा थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था और जल्द तलाश करने की मांग उठाई थी।

SP बोलीं: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच में जुटी टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन खुद मौके पर पहुंचीं। SP ने बताया कि घटना स्थल की गहनता से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई गई है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक (FSL) टीमों को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................