कर्तव्य पथ पर समर्पित ASI डगराराम पंचतत्व में विलीन, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ सहित अधिकारियों ने दी अंतिम विदाई

Sep 30, 2026 - 18:19
 0
कर्तव्य पथ पर समर्पित ASI डगराराम पंचतत्व में विलीन, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ सहित अधिकारियों ने दी अंतिम विदाई

ब्यावर (बरकत खा)

साकेत नगर थाने में अपनी सेवाएं दे रहे सहायक उप निरीक्षक (ASI) डगराराम के निधन के बाद बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को साकेत नगर पुलिस थाने लाया गया। यहाँ पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

दिग्गज अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ ने दिवंगत ASI डगराराम के पार्थिव शरीर पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक, थाना प्रभारी सुरजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के तमाम उच्च अधिकारी, थाना स्टाफ और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

थाना परिसर में छाया गमगीन माहौल

सभी उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत डगराराम के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए। इस दौरान अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। पुलिस सम्मान और विदाई के इस मार्मिक क्षण में पूरा थाना परिसर गमगीन हो गया और साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम नजर आईं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................