बाड़मेर में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने की खुदकुशी...22 अक्टूबर का मतदान नहीं टलेगा

Oct 23, 2026 - 16:52
 0
बाड़मेर में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने की खुदकुशी...22 अक्टूबर का मतदान नहीं टलेगा

बाड़मेर (बरकत खान)  पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले बाड़मेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मांगता पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल (45) पुत्र पूनमाराम ने बुधवार तड़के अपने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अप्रत्याशित घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और चुनावी माहौल में मातम पसर गया।

  • खेत में पेड़ से लटकता मिला शव

 सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमजी का थान (उड़ासर) गांव में बुधवार सुबह करीब 4 बजे यह घटना घटी। सदर थाना सीआई देवीचंद ढाका के अनुसार, मोहनलाल तड़के अपने खेत की ओर गए थे, जहां उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें पेड़ पर फंदे से लटकते देखा और तुरंत ग्रामीणों व परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में शव को नीचे उतरवाकर गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

  • मानसिक तनाव और पारिवारिक पृष्ठभूमि भी जांच के घेरे में

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मोहनलाल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। वे चुनाव प्रचार के दौरान वोटों के समीकरण को लेकर भी काफी चिंतित रहा करते थे। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि वर्ष 2007 में उनके बड़े भाई और एक अन्य रिश्तेदार भी खुदकुशी कर चुके हैं। घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) की टीमों को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • वार्ड-8 में त्रिकोणीय था मुकाबला

 मांगता पंचायत समिति के वार्ड-8 में पहले चरण के तहत मतदान होना निर्धारित था। इस सीट पर कांग्रेस के मोहनलाल के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भभूता राम और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) से ओमप्रकाश मैदान में थे। प्रत्याशी के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और रिश्तेदार उनके घर पर एकत्रित हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है