रामावास गौशाला से 50 हजार के लोहे के पाइप चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का पूरा माल बरामद

Sep 22, 2026 - 11:53
 0
रामावास गौशाला से 50 हजार के लोहे के पाइप चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का पूरा माल बरामद

जैतारण (ब्यावर/ बरकत खान) जैतारण के रामावास कलां स्थित गौशाला परिसर से करीब 50 हजार रुपए कीमत के 10 लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में जैतारण पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी 10 लोहे के पाइप बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण में 100 प्रतिशत माल मसरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 30 अगस्त 2026 की रात रामावास कलां स्थित गौशाला परिसर से अज्ञात चोर 10 लोहे के पाइप चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस थाना जैतारण में प्रकरण संख्या 428/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं जैतारण वृत्ताधिकारी रमेन्द्र सिंह हाड़ा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र के साथ पारंपरिक पुलिस तकनीक से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने घटनाक्रम में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें दस्तयाब किया। पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 10 लोहे के पाइप बरामद किए गए।

ये आरोपी गिरफ्तार सुनील पुत्र सम्पत, जाति बावरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी काणेचा, थाना जैतारण, जिला ब्यावर, ओगड़राम पुत्र पारसराम, जाति बावरी, उम्र 34 वर्ष, निवासी चौहान नगर बायड़, थाना जसनगर, जिला नागौर, रमेश पुत्र गोराराम, जाति बावरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामावास कलां, थाना जैतारण, जिला ब्यावर।

“रामावास कलां गौशाला से लोहे के पाइप चोरी के मामले में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और पारंपरिक पुलिस तरीकों से जांच करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान की। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 10 लोहे के पाइप बरामद कर लिए गए हैं। संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।”

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है