जैन श्रमणों के पद विहार, चातुर्मास एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जिला स्तरीय बैठक 6 अगस्त को

Aug 5, 2026 - 20:55
 0
जैन श्रमणों के पद विहार, चातुर्मास एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जिला स्तरीय बैठक 6 अगस्त को

सवाई माधोपुर। जैन श्रमणों (साधु-साध्वियों) के पद विहार, चातुर्मास के दौरान प्रवास और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के उद्देश्य से आगामी 6 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में जैन समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से जैन श्रमणों के पद विहार रूट, चातुर्मास के दौरान उनके प्रवास, धार्मिक प्रवचनों हेतु उपयुक्त स्थानों के चयन, भूमि आवंटन अथवा भवन व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों जैसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में सामने आई व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा होगी।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों से तय समय पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुँचकर बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................