चोरी हुए चांदी के सिक्के, बरामदगी में कॉपर-जिंक के निकले:पीड़ित बोला- कोर्ट में वापस देंगे, ज्वेलरी और डॉलर भी चुराए थे

भरतपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक सूने पड़े मकान से लाखों के गहने और चांदी के सिक्के चोरी हुए थे। जब पीड़ित ने कोर्ट से चांदी के सिक्के छुड़ाए और उन्हें चेक किया तो, वह कॉपर और जिंक के निकले। अब पीड़ित परिवार उन सिक्कों को कोर्ट में वापस देने की बात कर रहा है। लाखों के गहने और कैश हुआ था चोरी सुनारों से बरामद किए गए चांदी के सिक्के चोरी के 2 महीने बाद मथुरा गेट थाना पुलिस चोरी के आरोपियों को बालाजी जेल से लेकर आई। आरोपियों से पूछताछ की गई तो, उन्होंने चोरी का माल भीलवाड़ा में दो सुनारों के पास होना बताया। पुलिस ने महेंद्र कुमार से कहा कि चोरों ने तुम्हारे वाले चांदी के सिक्के गला दिए हैं। चांदी की जगह कॉपर और जिंक के निकले सिक्के उसकी जगह दूसरे चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। महेंद्र कुमार ने वह चांदी के सिक्के 10 दिन पहले कोर्ट के जरिए ले लिए, महेंद्र कुमार को शक हुआ कि वह चांदी के सिक्के नकली हैं। तो, उन्होंने सिक्कों को चेक करवाया। तब पता लगा कि वह सिक्के कॉपर और जिंक के हैं। वहीं इस मामले पर मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल मीणा का कहना है कि चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए सिक्के बरामद किए गए हैं। अब यह नहीं पता कि वह सिक्के नकली हैं या असली।

Jul 27, 2026 - 18:04
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................