सनसनी: वरमाला के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली हालत नाजुक, नकाब बांधकर शादी में आया, लड़कियों के बीच घुसकर फायरिंग

Feb 26, 2026 - 13:50
 0
सनसनी: वरमाला के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली हालत नाजुक, नकाब बांधकर शादी में आया, लड़कियों के बीच घुसकर फायरिंग

​बक्सर, (शशि जायसवाल)  बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मारी और वहां से फरार हो गया। दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। यहां उसका ऑपरेशन किया गया और अभी ICU में है। घटना मंगलवार रात की है।

दुल्हन ने बताया कि उसे दीनबुंध ने गोली मारी है। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। परिवार का कहना है कि युवक उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता है। बेटी की शादी यूपी के बलिया में तय की थी।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी दीनबंधु को कचहरी रोड से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरती की शादी यूपी के बलिया में तय हुई थी। मंगलवार रात वरमाला के दौरान की फोटो।
आरती की शादी यूपी के बलिया में तय हुई थी। मंगलवार रात वरमाला के दौरान की फोटो।
  • अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी वारदात

बक्सर के चौसा में मंगलवार रात नंद मल्लाह के घर खुशी का माहौल था। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी। लड़का और लड़की, दोनों पक्ष के लोग खुशी से नाच रहे थे। घर के दरवाजे पर बारात का स्वागत हुआ और होने वाले दामाद की नजर उतारी गई।

जयमाला के लिए स्टेज सजाया गया था। दुल्हन आरती (18) भी सजकर तैयार थी। दूल्हे ने हाथ बढ़ाकर दुल्हन को स्टेज पर बुलाया। हंसी-मजाक और शादी के गानों के बीच वरमाला की रस्म होने वाली थी।

  • सामने से मारी गोली

इसी दौरान एक लड़का चेहरे पर नकाब पहनकर शादी में घुसा और लड़कियों के बीच से होते हुए स्टेज के पास पहुंचा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उसने बंदूक निकाली और दुल्हन की ओर फायर कर दिया।

फायरिंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की दूल्हा-दुल्हन की आराती उतार रही है, इसी दौरान नजदीक जाकर युवक सामने से गोली चलाता है। गोली आरती के पेट में लगी, लेकिन तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज दब कर रही गई। चंद सेकेंड में ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी।

  • दुल्हन बोली- दीनबंधु ने गोली मारी

दुल्हन के गिरते ही, स्टेज पर खड़ी लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। किसी ने आरती को गोली मार दी। जब परिवार के लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून बह रहा था।

चंद सेकेंड में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रेमी फरार हो गया।  लोग दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए। रास्ते में आरती कुमार पेट में लगी गोली दिखाती रही और ये कहती रही कि दीनबंधु ने मुझे गोली मारी है।

  • घटना के बाद बारात लौटी

फायरिंग की इस घटना से दूल्हा बहुत घबरा गया। लड़के वालों का कहना था कि उन्हें अफेयर के बारे में जानकारी नहीं थी। इस घटना के बाद बारात लौट गई।

'

लड़की के पिता का दावा है कि आरोपी दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था।
लड़की के पिता का दावा है कि आरोपी दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था।
  • लड़की के पिता बोले- एकतरफा प्यार था

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी दीनबंधु दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। दोनों का घर आजू-बाजू में है।

दुल्हन के पिता का कहना है कि दीनबंधु आरती से एकतरफा प्यार करता था। मेरी बेटी उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए दोनों की शादी करवाने की बात कभी सामने ही नहीं आई।

  • बेटे के अफेयर का पता होता तो शादी करवा देता

पुलिस ने आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी को हिरासत में ले लिया है। लड़के के पिता ने बताया, 'लड़की का घर पास में ही है, लेकिन पता नहीं था कि मेरा बेटा उससे प्रेम करता है। हमें पता होता तो पुलिस-प्रशासन और समाज के सामने हाथ जोड़कर इसकी शादी करा दिए होते। ऐसी घटना की नौबत ही नहीं आती। घटना के बाद रिश्तेदार के पास फोन आने लगे हैं, सब उसकी जानकारी ले रहे है कि घटना के बाद दीनबंधु कहां गया है।'

  • पड़ोसी बोले- 2 साल से अफेयर था

स्थानीय युवक ने बताया, युवक का लड़की के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले भी लड़की की शादी तय हुई थी, लेकिन प्रेमी युवक ने लड़के वाले के यहां फोन कर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी।

  • आरोपी के घर को पुलिस ने सील किया

पुलिस ने आरोपी के घर को खाली करवाकर ताला लगा दिया है। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है