पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होंगी राजनीतिक हस्तियां-डॉ इन्दु बंसल

Dec 2, 2025 - 15:01
 0
पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होंगी  राजनीतिक हस्तियां-डॉ इन्दु बंसल

 गोहाना (चंडीगढ़/ विष्णु मित्तल) श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई की एक अहम बैठक इकाई अध्यक्ष अनिल जिंदल की अध्यक्षता संम्पन हुई बैठक का संचालन जिला महासचिव जगबीर जैन ने किया बैठक में मुख्य रूप से गोहाना में आगामी सप्ताह में आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह पर चर्चा हुई व साथ ही इस सम्मान समारोह के आयोजन के साथ -साथ अन्य विषयों को बहुमत से पारित कर दिया गया।

उक्त विषय पर अधिक जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थपक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि गोहाना में बहुत जल्द प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

डॉ बंसल ने बताया कि इस सम्मान समारोह में प्रदेशभर की राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी जिस में श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े सेकड़ो पत्रकारो को उत्कृष्ट पत्रकरिता के लिए सम्मान दिया जाएगा।

डॉ बंसल ने बताया श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का गोहाना में आयोजित होने वाला यह 6वां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह होगा इस से पहले वर्ष 2025 में संघ द्वारा करनाल,पलवल,पटौदी,रेवाड़ी व नुहं में 5 प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किये जा चुके हैं।

डॉ बंसल ने बताया गोहाना में आयोजित हुई आज इस जिला कार्यकारिणी की बैठक में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए श्रम कानूनों में डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारो को शामिल करने पर धन्यवाद किया गया ,साथ ही गोहाना में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का कार्यालय व मीडिया सेंटर,गोहाना में पुलिस विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पीआरओ की नियुक्ति जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से गोहाना जिला इकाई के अध्यक्ष अनिल जिंदल,महासचिव जगबीर जैन, उपाध्यक्ष सुनील जिंदल,सचिव नरेश शर्मा,संरक्षक देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार व गोहाना जिला इकाई के पदाधिकारी अजय,संदीप, रविन्द्र,भंवर सिंह,मदन मोहन  के साथ अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है