भारतीय प्रेस परिषद की सचिव शुभा गुप्ता व उपसचिव सोनिया मल्होत्रा से हुई विस्तृत चर्चा; हरियाणा में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून: डॉ. इंदु बंसल जैन

Oct 24, 2026 - 10:35
 0
भारतीय प्रेस परिषद की सचिव शुभा गुप्ता व उपसचिव सोनिया मल्होत्रा से हुई विस्तृत चर्चा; हरियाणा में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून: डॉ. इंदु बंसल जैन

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (विष्णु मित्तल) हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की प्रमुख ट्रेड यूनियन 'श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा' को पत्रकारों के हितों की लड़ाई में एक और बड़ी सकारात्मक उपलब्धि हासिल हुई है। संघ के लंबे संघर्ष और प्रयासों के चलते अब हरियाणा में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

  • विशाल महाधरने और अभियानों का रहा है अहम योगदान

गौरतलब है कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पिछले कुछ समय से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर निरंतर मुखर रहा है। संघ ने अपनी इसी मांग को लेकर गत 22 मार्च 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हरियाणा के इतिहास का पहला व विशाल महाधरना दिया था। इसके अलावा हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे गए थे। इतना ही नहीं, संघ की ओर से प्रदेशभर में अनोखा 'पोस्टकार्ड अभियान' भी चलाया गया, जिसके तहत सैकड़ों पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेजकर इस कानून को जल्द लागू करने की पुरजोर मांग की थी।

  • प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में हुई अहम बैठक

संघ द्वारा चलाए गए इन विभिन्न अभियानों और प्रदर्शनों के असरस्वरूप, भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की सचिव शुभा गुप्ता ने आधिकारिक पत्र जारी कर 23 अक्टूबर को संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन को अपने डेलीगेट के साथ सूचना भवन, लोधी रोड, नई दिल्ली में विशेष वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।

इसी आमंत्रण पर डॉ. इंदु बंसल जैन ने भारतीय प्रेस परिषद की सचिव शुभा गुप्ता और उपसचिव सोनिया मल्होत्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हरियाणा के पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता के बाद सचिव शुभा गुप्ता ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने तथा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का ठोस आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेट) में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन के साथ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल और संघ की गोहाना इकाई के कानूनी सलाहकार भूषण अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................