गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से आहत युवक ने गंग नहर में कूदकर की खुदकुशी, वीडियो बनाकर लगाया धोखे का आरोप

Aug 3, 2026 - 03:45
Aug 3, 2026 - 03:54
 0
गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से आहत युवक ने गंग नहर में कूदकर की खुदकुशी, वीडियो बनाकर लगाया धोखे का आरोप

जवाहर नगर (श्रीगंगानगर)। गर्लफ्रेंड द्वारा इग्नोर किए जाने और धोखे से परेशान होकर एक 19 वर्षीय युवक ने गंग नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजा, जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर फर्जी आईडी से दूसरे युवक से बात करने और धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। मृतक के पिता की तहरीर पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कृष गर्ग (19) गत 31 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने और फोन न उठाने पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक अगस्त की रात करीब 11 बजे कृष का शव नाथावाली पुल के पास गंग नहर में तैरता हुआ मिला, जिसे सदर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

वीडियो में कहा- मेरी मौत की जिम्मेदार गर्लफ्रेंड

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में कृष ने बताया कि उसकी मौत का कारण घर की अलमारी में रखी स्लिप में दर्ज है। उसने अपनी मौत के लिए गर्लफ्रेंड और दो अन्य युवकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे धोखा दिया और बाद में इग्नोर करना शुरू कर दिया। कृष ने युवती को सख्त सजा देने की मांग की। मामले में एएसआई निहाल बिश्नोई ने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट, सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................