रामदेवरा मेले की तैयारियों, सड़क सुरक्षा और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Jul 23, 2026 - 17:38
Jul 23, 2026 - 20:31
 0
रामदेवरा मेले की तैयारियों, सड़क सुरक्षा और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

फलोदी, बिलाड़ा

आगामी रामदेवरा मेले की व्यवस्थाओं, सड़क सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सामाजिक कार्यक्रमों में नशा कराया तो होगी सीधी FIR कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक कार्यक्रमों में नशे के उपयोग और कुरीतियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे आयोजनों की सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मेडिकल व कृषि दुकानों का होगा औचक निरीक्षण 'ऑपरेशन उजास' के तहत जागरूकता अभियानों को गति देने के साथ-साथ कृषि और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल और कृषि की दुकानों का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। मादक पदार्थ बेचने वाली दुकानों के लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाएंगे।

सड़क सुरक्षा और अवैध ढाबों पर शिकंजा सार्वजनिक निर्माण विभाग और NHAI को सड़कों का निरीक्षण कर ‘ब्लैक स्पॉट’ चिह्नित करने, किनारे उगी बबूल की झाड़ियों की कटाई करने और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, हाईवे किनारे अवैध रूप से चल रहे ढाबों पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

रामदेवरा मेले के लिए विशेष प्रबंध रामदेवरा मेले से पूर्व सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि मेले के दौरान लगाए जाने वाले टेंट सड़क किनारे से थोड़ी दूरी पर ही लगें। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस को रेलवे स्टेशन मार्ग की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपस्थिति: बैठक में पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................