शहरी सेवा शिविर अभियान: ब्यावर, बिजयनगर और जैतारण सहित विभिन्न निकायों में इस हफ्ते इन वार्डों के लगेंगे कैंप

Jun 20, 2026 - 18:31
Jun 20, 2026 - 18:47
 0
शहरी सेवा शिविर अभियान: ब्यावर, बिजयनगर और जैतारण सहित विभिन्न निकायों में इस हफ्ते इन वार्डों के लगेंगे कैंप

जिले में शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाना है। ये शिविर जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में 12 जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, जनधन योजना और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन स्वीकार कर मौके पर ही स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।

कलेक्टर मीणा ने यह भी बताया कि शिविरों के दौरान नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, पैचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नालियों और सीवर लाइनों की सफाई व मरम्मत जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आवारा पशुओं को पकड़ने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। आमजन की सुविधा के लिए शिविर स्थलों पर हेल्प डेस्क, ई-मित्र सुविधा, आवश्यक दस्तावेजों संबंधी जानकारी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन शिविरों की प्रभावी निगरानी और संचालन के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

 आगामी सप्ताह का वार्डवार कार्यक्रम नगर परिषद ब्यावर क्षेत्र में 22 जून को वार्ड 9 से 12, 23 जून को वार्ड 13 से 16 और 24 जून को वार्ड 17 से 20 तक के लिए शिविर नगर परिषद परिसर में आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका बिजयनगर में 22 जून को वार्ड 11 एवं 12, 23 जून को वार्ड 13 व 14, 24 जून को वार्ड 15 व 16 और 25 जून को वार्ड 17 व 18 के लिए शिविर आयोजित होंगे। नगर पालिका जैतारण में 22 जून को वार्ड 5 व 6 और 24 जून को वार्ड 7 व 8 के लिए शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे। नगर पालिका मसूदा में 22 जून को वार्ड 6, 23 जून को वार्ड 7, 24 जून को वार्ड 8 और 25 जून को वार्ड 9 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिका रायपुर में 22 जून को वार्ड 6, 23 जून को वार्ड 7, 24 जून को वार्ड 8 व 9 और 25 जून को वार्ड 10 एवं 11 के लिए शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................