जोधपुर में ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार की रिश्वत लेते शास्त्री नगर थाने का ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

Jul 8, 2026 - 16:51
 0
जोधपुर में ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार की रिश्वत लेते शास्त्री नगर थाने का ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

जोधपुर (बरकत खान)  जोधपुर में ACB ने शास्त्री नगर थाने के ASI हरदेवराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर केस में मदद के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.

घूस लेते एएसआई गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हरदेवराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि उसके पति के साथ मारपीट की घटना के बाद शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी शिकायतकर्ता के पति और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. दोनों मामलों की जांच एएसआई हरदेवराम के पास थी.

जांच से नाम हटाने के लिए मांगे पैसे
शिकायत में आरोप लगाया गया कि एएसआई ने शिकायतकर्ता के पति के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और उनके साथ गए एक व्यक्ति का नाम जांच से हटाने के एवज में पहले 5 हजार रुपये ले लिए. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर थाना प्रभारी के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और लगातार भुगतान के लिए दबाव बनाता रहा.

सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने ACB से संपर्क किया. ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई. उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक उमेश कुमार विश्नोई एवं उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. योजना के तहत आरोपी एएसआई शिकायतकर्ता के घर पहुंचा. जैसे ही उसने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेकर अपनी पैंट की जेब में रखी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

रिश्वत के नेटवर्क की भी होगी जांच
गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि कथित रिश्वत की रकम केवल आरोपी के लिए थी या इसमें किसी अन्य अधिकारी की भी भूमिका थी. एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है