प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन 14 दिसबंर को, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण कोष का होगा शुभारंभ

Dec 13, 2025 - 11:30
Dec 13, 2025 - 11:41
 0
प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन 14 दिसबंर को, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण कोष का होगा शुभारंभ

गोहाना (चंडीगढ़/विष्णु मित्तल) श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा कल रविवार 14 दिसम्बर को गोहाना में गोहाना के इतिहास का पहला सब से बड़ा पत्रकार सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है।

उक्त सम्मेलन के विषय पर आज यहां गोहाना में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल ने बताया कि इस पत्रकार सम्मेलन में प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारो को उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बंसल ने कहा कि इस प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा के केबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन, गोहाना नगर परिषद की चेयरमैन रजनी विरमानी,गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोतीय, गोहाना की डीसीपी भारती डब्बास के साथ - साथ अनेको राजनीतिक,प्रसाशनिक,सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी।

प्रदेश महासचिव बंसल ने कहा इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारो के उत्थान,कल्याण व आर्थिक सहायता के लिये श्रमजीवी पत्रकार कल्याण कोष का शुभारंभ उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

बंसल ने कल रविवार 14 दिसम्बर को गोहाना में आयोजित होने वाले इस प्रदेशस्तरीय सम्मान समारोह के आयोजन के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल,महासचिव जगबीर जैन सहित समस्त गोहाना कार्यकारिणी को बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................