पैरोल से फरार एनडीपीएस एक्ट का वारंटी आरोपी हथुनिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंदसौर पुलिस को सौंपा

May 31, 2026 - 17:00
May 31, 2026 - 17:03
 0
पैरोल से फरार एनडीपीएस एक्ट का वारंटी आरोपी हथुनिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंदसौर पुलिस को सौंपा

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों और फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथुनिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पिछले तीन माह से पैरोल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को बरौठा से डिटेन करने में सफलता हासिल की है

हथुनिया थाना पुलिस ने वारंटी आरोपी मनसुख (26) पुत्र हीरालाल गायरी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। मनसुख गायरी मंदसौर, मध्य प्रदेश के विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित था। उसे बरौठा, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ से डिटेन किया गया।

 गिरफ्तारी के बाद उसे सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस को सौंप दिया गया है। ये कार्रवाई एसपी प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशानुसार की गई। एएसपी गजेंद्रसिंह जोधा और डीएसपी गजेंद्रसिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी उदयवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................