शादी की खुशियां मातम में बदलीं:155 वोटों से जीत के बाद छाई थी खुशियां, एयरगन के छर्रे ने छीनी नवनिर्वाचित सरपंच की जिंदगी

Nov 24, 2026 - 17:25
 0
शादी की खुशियां मातम में बदलीं:155 वोटों से जीत के बाद छाई थी खुशियां, एयरगन के छर्रे ने छीनी नवनिर्वाचित सरपंच की जिंदगी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: एयरगन के छर्रे लगने से नवनिर्वाचित सरपंच की मौत155 वोटों से चुनाव जीती थीं शैलू राजपुरोहित, शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा

नागौर / गोटन / बरकत खां। पंचायत चुनाव में मिली जीत का जश्न अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि एक नवनिर्वाचित महिला सरपंच की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नागौर जिले की मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टुंकलिया की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित (शैलू कंवर) की मंगलवार को एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई। घटना के समय घर में शादी समारोह चल रहा था, जिससे खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर में एयरगन की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई। एयरगन से निकले छर्रे शैलू राजपुरोहित को जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए जोधपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद शव को गोटन राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलते ही गोटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि शैलू राजपुरोहित हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में 155 वोटों से जीतकर टुंकलिया ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गई थीं। उनकी असमय मौत से परिवार और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................