फलोदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़; बड़ी मात्रा में बंदूक और देशी कट्टा जब्त: दबिश की भनक लगते ही आरोपी फरार

Apr 26, 2026 - 13:25
Apr 26, 2026 - 13:44
 0
फलोदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़; बड़ी मात्रा में बंदूक और देशी कट्टा जब्त: दबिश की भनक लगते ही आरोपी फरार

फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी की बाप थाना पुलिस और DST (जिला विशेष टीम) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि बाप थाना क्षेत्र के चूहड़ों की बस्ती (भड़ला) मे  मौलाबक्श नामक व्यक्ति अपने रिहायशी क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने का कारखाना चला रहा है। शनिवार दोपहर 3 बजे जब पुलिस और DST टीम ने दबिश दी,  इस दौरान आरोपी मौलाबक्श दबिश की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान टीम ने मौके से 5 टोपीदार बंदूक, 1 देशी कट्टा और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का कच्चा सामान और औजार जब्त कर लिए।
पुलिस ने बताया-मौके पर मिले सामान से ऐसा लगता है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध काम को कर रहा था। फिलहाल अवैध हथियारों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाशी के लिए टीम दबिश दे रही हैं।
बाप पुलिस ने इसी क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई करते हुए शकूर खां निवासी भड़ला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 01 टोपीदार बंदूक, 5 छर्रे और 5 सीसा टोपी बरामद की गई हैं।

इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल चौखाराम की विशेष भूमिका रही। टीम का नेतृत्व बाप थानाधिकारी रमेश ढाका (CI), DST प्रभारी प्रदीप (ASI) और पूनाराम (ASI) ने किया। टीम में महेंद्र उज्जवल, रामेश्वर, प्रताप सिंह, गंगाराम, महेंद्रराम, मनोज, ओमप्रकाश, बलवीर, रामकुमार और चालक रमेशचंद्र शामिल रहे। पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................