नगर निकाय चुनाव-2026: राजसमंद में 'आप' का चुनावी शंखनाद, 6 प्रत्याशियों के नामों की पहली घोषणा

Aug 25, 2026 - 18:56
 0
नगर निकाय चुनाव-2026: राजसमंद में 'आप' का चुनावी शंखनाद, 6 प्रत्याशियों के नामों की पहली घोषणा

भीलवाड़ा रोड पर नवनिर्मित जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन; राजसमंद, नाथद्वारा और भीम निकाय के वार्डों में उतारे उम्मीदवार

राजसमंद (पप्पू लाल कीर)। नगर निकाय चुनाव-2026 की सियासी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजसमंद जिले में अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भीलवाड़ा रोड (HDFC बैंक के सामने) स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी ने जिले के तीन निकायों के 6 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।

फीता काटकर हुआ नए जिला कार्यालय का उद्घाटन

प्रेसवार्ता से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र जैन ने फीता काटकर आम आदमी पार्टी के नए राजसमंद जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात प्रदेश सचिव अमित वर्मा ने पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों का ब्योरा मीडिया के सामने रखते हुए चुनावी हुंकार भरी।

इन 6 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

पार्टी की ओर से राजसमंद नगर परिषद, नाथद्वारा और भीम नगर पालिका के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है:

  • राजसमंद नगर परिषद: वार्ड संख्या 22 से अमित वर्मा
  • नाथद्वारा नगर पालिका: वार्ड संख्या 2 से कान सिंह राठौड़ एवं वार्ड संख्या 26 से सूर्य प्रकाश सनाढ्य
  • भीम नगर पालिका: वार्ड संख्या 4 से जितेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 15 से तेजमल जैन एवं वार्ड संख्या 19 से प्रकाश कोठारी

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भरत कुमार पालीवाल, कालूराम कुमावत, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, जिला सचिव यशपाल रामावत, देशबंधु कीर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जैन, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, विधानसभा संगठन महासचिव रामलाल सुथार तथा मनोहर सिंह रावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................