साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: 50 लोगों से 1 करोड़ की ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, लग्जरी कार और लैपटॉप जब्त

Jul 27, 2026 - 07:52
 0
साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: 50 लोगों से 1 करोड़ की ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, लग्जरी कार और लैपटॉप जब्त

टोंक/राजस्थान 

टोंक जिले की पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशभर में साइबर फ्रॉड की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टेलीग्राम ऐप पर फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप बनाकर लगभग 50 लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कॉर्पियो कार, 8 मोबाइल, लैपटॉप, बैंक पासबुक और 15,150 रुपये नकद बरामद किए हैं।

ऐसे बनाते थे शिकार: टेलीग्राम पर ज्यादा मुनाफे का लालच

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी टेलीग्राम पर 'GTMOFX ID', 'Forex Team', 'Gold Trader' और 'Vicky Trade' नाम से फर्जी चैनल चलाते थे। ये ठग फॉरेक्स ट्रेडिंग और गेमिंग ऐप के जरिए नई जॉइनिंग के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें कम समय में ज्यादा मुनाफा (प्रॉफिट) दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये अपने जाल में फंसा लेते थे।

एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं 12 शिकायतें

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जिन बैंक खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर करवाई, उनके खिलाफ NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर देश के अलग-अलग राज्यों से 12 शिकायतें पहले से दर्ज हैं। इन बैंक खातों में लाखों रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद देशभर में हुई कई अन्य साइबर ठगी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

एसपी के निर्देशन में हुई त्वरित कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) रोशन मीना के निर्देशानुसार, एएसपी रतनलाल भार्गव और टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में की गई। टोंक सदर थानाधिकारी अंकेश कुमार और डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने टोंक सदर थाना क्षेत्र में दबिश देकर इन ठगों को दबोच लिया। पुलिस अब गिरोह के अन्य नेटवर्क और बैंक खातों से जुड़े तार खंगालने में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................