देवभूमि हरिद्वार में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 8वाँ प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन संपन्न

Jul 17, 2026 - 19:51
 0
देवभूमि हरिद्वार में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 8वाँ प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन संपन्न

 हरिद्वार/ चंडीगढ़ (विष्णु मित्तल) श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 8वाँ प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन गत दिनों 10 जुलाई से 13 जुलाई तक देवभूमि हरिद्वार में गरिमामय वातावरण के बीच भव्य रूप में संपन्न हुआ। 

गौरतलब है कि सम्मेलन यात्रा हेतु सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने गत 10 जुलाई को श्रमजीवी पत्रकारों की वातानुकूलित बसों को सोनीपत के मुरथल रोड स्थित होटल बेलानोश से हरी झंडी दिखा रवाना किया था। प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। 

प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने हरियाणा से पहुंचे सभी पत्रकारों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें लोई ओढ़ाकर एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने पत्रकारों के प्रति अपनी आत्मीयता एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
पत्रकारों से संवाद के दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने घोषणा की कि उनकी हरिद्वार स्थित श्री राधा कृष्ण धाम, भूपतवाला धर्मशाला में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़े सभी पत्रकारों को भविष्य में निःशुल्क आवास एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने अपनी सांसद निधि से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए 5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की। साथ ही श्रमजीवी पत्रकारों के हितों के लिए संसद के आगामी सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाने का भी वायदा किया।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के लिए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा घोषित सहयोग राशि व योजनाओं का उपस्थित श्रमजीवी पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया, सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश से लगभग 250 पत्रकार पहुंचे।
 
सम्मेलन के उपरांत सभी पत्रकारों ने पावन गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। साथ ही सभी पत्रकारों ने सायंकाल शालीग्राम घाट पर आयोजित भव्य माँ गंगा की महाआरती में सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।  सम्मेलन के रात्रि सत्र में भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सौहार्दपूर्ण हास्य-परिहास का आयोजन भी हुआ, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक आत्मीय एवं यादगार बना दिया।

प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही संघ कि संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने सम्मेलन में प्रदेश के सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा सदैव हरियाणा प्रदेश के पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध संगठन है। पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रभावी धरना-प्रदर्शन हो, पत्रकार सम्मान निधि की आवाज बुलंद करना हो अथवा पत्रकारों के सामाजिक, व्यावसायिक एवं बौद्धिक विकास के लिए सार्थक पहल—संघ सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
डॉ बंसल ने कहा हरिद्वार का यह प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक पत्रकार सम्मेलन व धार्मिक यात्रा न केवल पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि उनके बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के इस 8वें प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन में संघ की सभी जिला इकाईयों के जिला अध्यक्ष सभी पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है