राज्य स्तरीय कुश्ती में भीलवाड़ा ने 6 जनरल चैंपियनशिप जीतकर अपने नाम बनाया रिकॉर्ड

Apr 9, 2026 - 17:39
 0
राज्य स्तरीय  कुश्ती में भीलवाड़ा ने 6 जनरल चैंपियनशिप जीतकर अपने नाम बनाया रिकॉर्ड

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बद्रीलाल माली)  राजस्थान की खेल धरा पर भीलवाड़ा के पहलवानों ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो आज से पहले प्रदेश के किसी भी जिले के नाम नहीं था। जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में 5 से 7 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के पुरुष एवं महिला पहलवानों ने अंडर-17 और अंडर-20 वर्ग की सभी 6 जनरल चैंपियनशिप जीतकर भीलवाड़ा का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट (सुखाड़िया स्टेडियम एवं केसरी नंदन व्यायामशाला) ने बताया कि भीलवाड़ा के पहलवानों ने अंडर-20 जूनियर वर्ग एवं अंडर-17 सब-जूनियर वर्ग में अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए क्लीन स्वीप किया। यह राजस्थान कुश्ती के इतिहास में पहली बार है जब किसी एक जिले ने सभी वर्ग की चैंपियनशिप पर एक साथ कब्जा किया हो।

प्रतियोगिता में केसरी नंदन व्यायामशाला और जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के पहलवानों ने पदकों की झड़ी लगा दी:

  • स्वर्ण पदक: खुशी जाट (72kg), संदीप (60kg ग्रीको रोमन), पंकज माली (125kg सब-जूनियर)।

  • रजत पदक: देवेंद्र सिंह (79kg फ्रीस्टाइल), चंचल माली (65kg), चारवी माली (46kg)।

  • कांस्य पदक: खेतु चौधरी, मनीष माली, अनिल जाट, पंकज माली (जूनियर), चित्रांशा, राघव माली एवं विशाल माली।

समापन समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के प्रधान एवं लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता, तथा राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव उम्मेद सिंह झांझरिया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भीलवाड़ा खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, केसरी नंदन व्यायामशाला के संरक्षक राधे श्याम बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा सहित खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। भीलवाड़ा के खेल जगत के दिग्गजों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और ओलंपिक की राह की मंगलकामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................