साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार

Jul 20, 2026 - 19:53
Jul 20, 2026 - 19:54
 0
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार

चूरू की कोतवाली पुलिस और डीएसटी ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लंबोर बड़ी निवासी अजय सिंह, रूकनसर निवासी सुनील और रामगढ़ निवासी हरीश शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को चूरू-तारानगर रोड पर स्थित गोशाला के पास एक कार में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और 60 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

 साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर कमाते थे मोटा कमीशन
शुरुआती जांच और मोबाइल चैट खंगालने पर पुलिस को करोड़ों रुपए के ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। इसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब सामने आया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विभिन्न लोगों के बैंक खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करते थे। वे एक वेबसाइट के जरिए 9 एयरटेल मर्चेंट अकाउंट संचालित कर साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे और इसके बदले मोटा कमीशन कमाते थे। कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इन बैंक खातों की जांच में देश के विभिन्न राज्यों में साइबर शिकायतें दर्ज होने की बात भी सामने आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और खाताधारकों की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................