बायतु पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक के अपहरण का 1 घंटे में किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
बायतु (बाड़मेर):बरकत खां
थाना बायतु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक के मारपीट व अपहरण के मामले में महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर अपहृत युवक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना और पुलिस की कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट (IPS) ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य व वृत्ताधिकारी बाड़मेर (बायतु) डॉ. दीपेंद्र सैनी के सुपरविजन में बायतु थानाधिकारी खेताराम मय टीम ने यह सफलता हासिल की।
2 सितंबर 2026 की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बायतु भीमजी निवासी बंशीलाल नाई का धारणा धोरा मंदिर के पास से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया है। सूचना पर थानाधिकारी खेताराम मय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और तकनीकी सहायता व मानवीय सूचना संकलन के जरिए केवल 1 घंटे में अपहृत बंशीलाल को दस्तयाब कर लिया।
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बंशीलाल का मेडिकल मुआयना करवाया गया है तथा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी खेताराम (नि.पु.), चेलाराम (सउनि), जेहाराम (सउनि), जोगाराम (हैड कानि) तथा कांस्टेबल थानाराम, दूदाराम, भीयाराम, वीरमाराम और चालक रामदेव की प्रमुख भूमिका रही।

