श्री श्याम सखा सेवा समिति के तत्वाधान मेंदेवउठनी ग्यारस को महुवा में सामूहिक विवाह सम्मेलन मेंआठ जोड़े बने जीवन साथी
महुवा में देवउठनी ग्यारस पर सजी शहनाई व भजनों की महफिल: 8 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, बाबा श्याम का वार्षिकोत्सव भी मनानवीन अनाज मंडी परिसर में विधि-विधान से संपन्न हुए विवाह, कस्बे में निकली बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत
महुवा (अवधेश अवस्थी)। महुवा उपखंड मुख्यालय पर सेवा कार्यों में सक्रिय श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में शनिवार देवउठनी ग्यारस के पावन पर्व पर मंडावर रोड स्थित नवीन अनाज मंडी परिसर में प्रथम बार आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं हर वर्ष की भांति बाबा श्याम का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य मार्गों से निकली बारात, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत दूल्हों की सामूहिक बारात किले के पास स्थित अग्रवाल सेवा सदन से रवाना होकर मुख्य बाजार, अग्रसेन सर्किल और मंडावर रोड होते हुए नवीन अनाज मंडी परिसर पहुंची। मार्ग में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत व जलपान कराया। मंडी परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा हिंदू रीति-रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आठ जोड़ों के पाणिग्रहण संस्कार एवं फेरों की रस्म संपन्न कराई गई।
नवदंपतियों को भेंट किए गए गृहस्थी के उपहार इस अवसर पर समिति एवं भामाशाहों के सहयोग से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के उपयोगी उपहार भेंट किए गए। इनमें सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब जोड़ी, मंगलसूत्र, फ्रिज, गोदरेज अलमारी, कूलर, सिलाई मशीन, मिक्सी, गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा, ओवन, हॉट कैटल, प्रेस, सीलिंग फैन, फर्राटा पंखा, सेंटर टेबल, प्लास्टिक कुर्सियां, चौकी, गद्दा-तकिया, कंबल, डबल बेड चादर, वर-वधू के वस्त्र, साड़ी, लेडीज शॉल, स्टील टंकी, 51 नग रसोई बर्तन, ट्रॉली ब्रीफकेस, मिल्टन कैंपर, कप सेट, टिफिन, बोतल व लोई सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई।
श्याम बाबा की भव्य झांकी व भजनों पर झूमे श्रद्धालु आयोजन के दौरान बाबा श्याम की भव्य झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर जयकारे लगाए और वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित भजनों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में भक्ति और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

