कांग्रेस सेवादल ने बारां में किया नवनिर्वाचित पार्षदों और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन को मजबूत करने पर जोर
बारां / शाहिद इकबाल भाटी
कांग्रेस सेवादल की ओर से बारां नगर परिषद के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें भविष्य के दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
अतिथियों के आतिथ्य में हुआ स्वागत
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अशरफ देशवाली और प्रदेश कॉर्डिनेटर नासिर मिर्जा के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, पूर्व पार्षद जाकिर खान, पूर्व पार्षद नियाज खान, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी और कलाम खान ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, सेवादल के जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव, पार्षद अख्लाक अंसारी, रोहित गुर्जर, बंटी, समीर, रियासत अली अक्कू, पार्षद गुड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।
युवा पदाधिकारियों को मिली शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही जिला महासचिव पद पर निर्वाचित विजय बैरवा और कशिश देशवाली को भी पदभार ग्रहण करने पर मुबारकबाद पेश की गई।
संगठन को मजबूत करने का आह्वान
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और युवा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रमुखता के साथ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बॉबी राइन, अहसान खान, आशाराम बैरवा, कुलदीप भुलाहेड़ी, रशीद लोढी, अफराज देशवाली, हनीफ भाई, बिलाल सरकार बिट्टू, मुन्ना भाई, गौरव सुमन, संजय सुमन, बबलू भाई छीपाबड़ौद, राजू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल एवं संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

