प्रतापगढ़ के कॉलेज में मतदान को लेकर किया जागरूक:छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, लोकतंत्र मजबूत करने का संकल्प

Aug 22, 2026 - 17:00
Aug 22, 2026 - 18:36
 0
प्रतापगढ़ के कॉलेज में मतदान को लेकर किया जागरूक:छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, लोकतंत्र मजबूत करने का संकल्प

प्रतापगढ़ में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील कॉलेज के प्राचार्य बनवारी लाल मीणा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। मेहंदी और रंगोली बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक स्वीप गतिविधियों के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी लगाकर और रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। परिसर में आयोजित इन जागरूकता गतिविधियों ने विद्यार्थियों में मतदान के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................