"मन की बात सामाजिक सरोकारों और प्रेरणादायक कार्यों को देती है राष्ट्रीय मंच" - अनिल शर्मा; कोटा उत्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुने प्रधानमंत्री मोदी के विचार
कोटा / राजस्थान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का प्रसारण कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 221 में स्थित बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक सुना गया
राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का मंच: कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मन की बात’ का मुख्य उद्देश्य जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना और देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों को प्रकाश में लाना है
गणमान्य कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति: यह कार्यक्रम पूर्व जिला महामंत्री मुकेश विजय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ

