राधा रानी भक्त मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या में सजी मनमोहक झांकी, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
हिंडौन सिटी / राजस्थान : यादराम कॉलोनी, मंडावरा रोड स्थित परिसर गुरुवार की रात पूरी तरह भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। रुदावल से पधारी राधा रानी भक्त मंडल संस्था के सुरीले भजन गायकों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की इन मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और थिरकते नजर आए।
विधि-विधान से पूजा और मनमोहक झांकी
राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा राधा-कृष्ण के विग्रह की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद कलाकारों ने जब भक्ति गीत गाने शुरू किए तो पूरा परिसर 'राधे-राधे' के जयकारों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के दौरान सजाई गई श्री राधा रानी की आकर्षक एवं भव्य झांकी ने सभी का मन मोह लिया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
गणमान्य भक्तों की उपस्थिति और समापन
देर रात तक चले इस भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रुदावल से पधारे राजू भारद्वाज, सुरेंद्र जांगिड़, धर्मेंद्र राजपूत, धीरज जांगिड़, धर्मेश शर्मा, रवि पहाड़िया तथा स्थानीय आयोजक मंडल से नरेंद्र अग्रवाल, योगेश कुमार, विशाल, गजानंद, अनिकेत, विकास गोयल, कौशल, हरिमोहन, मुकेश, ओमप्रकाश, विष्णु, नीरज, दीपक, सचिन, मोनू, सतीश राजावत सहित डिंपल राजपूत, देव राजपूत, निर्मला, नेहा, मधु, विमलेश, सीता, पिंकी, भारती, राधा, संजू, वंदना, शोभा, मंजू, कृष्णा, डॉली, माया, कविता, प्रियंका, कुसुम और राधा रानी भक्त मंडल के तमाम श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

