दान दिवस अक्षय तृतीया पर इक्षु रस का किया वितरण ; पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ऋषभदेव पखवाड़े का समापन

Apr 20, 2026 - 19:08
 0
दान दिवस अक्षय तृतीया पर इक्षु रस का किया वितरण ; पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ऋषभदेव पखवाड़े का समापन

पिपलाई (बामनवास/गंगापुर सिटी)। उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में 'ऋषभ पखवाड़े' के अंतर्गत एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान की प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर, कोचिंग निदेशक एकता जैन, योग शिक्षक रीना गुर्जर और नीरज गुर्जर के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • कला के माध्यम से 'दान धर्म' का संदेश

 प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जीवन चरित्र और सिद्धांतों से संबंधित आकर्षक पोस्टरों का निर्माण किया। विद्यालय प्रबंधक अखलेश गुर्जर ने पोस्टरों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की सृजनशीलता की सराहना की। उन्होंने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सम्यक भाव, सम्यक पात्र और अक्षय पुण्य का त्रिकोण है, जहाँ दान केवल वस्तु नहीं बल्कि आत्मिक समझ का परिणाम बन जाता है।

  • अक्षय तृतीया: त्याग और करुणा का पर्व

वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान ऋषभदेव ने 400 दिनों की कठिन तपस्या के बाद राजा श्रेयांश के हाथों इक्षु (गन्ने) रस का आहार ग्रहण किया था। यह क्षण दान धर्म के शुद्ध स्वरूप की स्थापना का प्रतीक है। इसी ऐतिहासिक स्मृति में दान दिवस के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को गन्ने के रस का वितरण किया गया।

  • इन विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का हुनर

प्रतियोगिता में तनुजा राय, अनुष्का महावर, मोहम्मद सहवाज खांन, प्रिंस मीणा, आईसा बानो, दिया कुमारी महावर, कपिल गुर्जर, शिवम महावर, रिजवाना बानो, अनुष्का गौड़, आयुष खटाना, भूपेश राय, सुमिता मीणा, आर्यन सैनी, धीरज बंजारा, अनम बानो, सना बानो, अन्तिमा राय, अनुष्का खारवाल, आरुषि राय, रितिका सैनी, तनिष्का खारवाल, हरिओम मीणा और अभिजीत सिसोदिया सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी, शिवानी मीणा, वंश शर्मा और विद्यालय सहायक सीमा राय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................