दहेज के तानों से तंग आकर विवाहिता ने पानी के टांके में कूदकर दी जान, पचपदरा पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

Aug 4, 2026 - 22:01
Aug 5, 2026 - 07:55
 0
दहेज के तानों से तंग आकर विवाहिता ने पानी के टांके में कूदकर दी जान, पचपदरा पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

दहेज के तानों से आहत होकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी, पचपदरा पुलिस ने आरोपी पति मुबारक को किया गिरफ्तार

बालोतरा (पचपदरा)। जिले की पचपदरा थाना पुलिस ने कम दहेज लाने का ताना देकर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के संगीन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमॉर्टम कराने, घटनास्थल का निरीक्षण करने और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने प्रताड़ित करने का जुर्म कबूल कर लिया।

शादी के बाद से ही लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका फरना का उसके पति मुबारक खान से कम दहेज लाने की बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी विवाह के बाद से ही फरना को शारीरिक और मानसिक रूप से तंग व परेशान करता था। मृतका ने कई बार इस प्रताड़ना की जानकारी अपने पीहर पक्ष को भी दी थी। पीहर वालों ने आरोपी और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन दहेज की मांग और उत्पीड़न का सिलसिला थमा नहीं।

पीहर जाते वक्त रास्ते में पानी के टांके में कूदी

घटनाक्रम के अनुसार 30 जुलाई को आरोपी पति द्वारा दिए गए तानों और लगातार मिल रही यातनाओं से आहत होकर फरना अपने पीहर जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में उसने अपने चाचा बाबू खान के खेत में बने पानी के टांके के पास अपना थैला और चुन्नी रखी और टांके में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डीएसपी के नेतृत्व में हुई जांच, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी डीएसपी बाबूलाल मुरारिया ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया। गवाहों और मृतका के पीहर पक्ष के बयानों में दहेज प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी मुबारक खान (25) पुत्र गुलाब खान (निवासी नवोडाबेरा, पचपदरा) को डिटेन किया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा प्रताड़ित करने का अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................