राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ आरम्भ, जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को प्रदान किए देश को विकसित बनाने के सूत्र

Jan 4, 2025 - 10:27
 0
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ आरम्भ,  जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को प्रदान किए देश को विकसित बनाने के सूत्र

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा में तत्पर बनाने और उन्हें देश को विकसित बनाने की दिशा में सक्षम बनाने के उद्देश्य से आरम्भ हुए विशेष शिविर में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माई भारत कार्यक्रम के समन्वयक जिला युवा अधिकारी पंकज यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे और जुआ की लत से बचने की प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने युवाओं को माई भारत पोर्टल के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षण गतिविधियों में पंजीकृत होने की प्रेरणा प्रदान की और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जुड़ने के लिए मार्गदर्शित किया। 

कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी रिंकी खातून ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से अपने जीवन में प्राप्त की गई उपलब्धियों को युवाओं के साथ साझा किया। प्राचार्य नीतू जेवरिया ने युवाओं को निरन्तर ज्ञान अर्जित करने और देश की बेहतरी में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आरंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत से हुआ। तत्पश्चात युवाओं ने श्रमदान करते हुए सात दिवस में महाविद्यालय प्रांगण में एनएसएस गार्डन विकसित करने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक सत्र में सलोनी, खुशी सोनी, हर्ष, दीपक शर्मा, रजनदीप, परवीना, अंजली आदि ने विविध प्रस्तुतियाँ प्रदान कीं। रानी लक्ष्मी बाई दल के सदस्यों मनीषा, कोमल, निखिल ने भोजन बनाने में  अपनी भूमिका का निर्वाह किया।   गतिविधियों के आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार, संकाय सदस्य डॉ. दीपक अहलावत, सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, विक्रम सिंह आदि सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है