विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
![विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6660b264ae54d.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, वैश्विक तापमान को कम करने और हमारे जीवन में पर्यावरण की महत्ता की भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। पौधारोपण के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक करिश्मा, सोनी, मेघा आदि विद्यार्थी तथा स्टाफ सदस्य सौम्या बारेठ, कस्तूरी देवी आदि उपस्थित रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)