दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर टोलकर्मियों से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

May 31, 2025 - 13:38
 0
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर टोलकर्मियों से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने व जानलेवा हमला करने के मामले 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को 315 बोर के दो जिंदा कारतूस एवं एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार झालाटाला, लक्ष्मणगढ निवासी मनोहर उर्फ मुंडे पुत्र विश्राम मीना को किया गिरफ्तार किया है। आरोपी नारायणपुर, कोटपूतली बहरोड़ थाना के हत्या के मामले भी फरार चल रहा था। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 10 अप्रैल 2025 को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था की 9 अप्रैल को सांय करीब 6 बजे एक लड़का अपने दोस्तों के साथ टोल पर आया और टोल देने की कहने पर गाली-गलौच कर गाड़ी को भगा ले गया। इसके बाद 10 अप्रैल की मध्य रात्रि बजे के करीब एक गाड़ी में अपने साथ 4 अन्य साथियों के साथ आकर टोलकर्मियों पर जानलेवा हमला किया तो टोल पर तोड़फोड़ की, टोल मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई। वही गठित टीम ने कार्यवाही करते इसी मामले में पूर्व में ही तीन जने गिरफ्तार एवं बाल अपचारी को निरुद्ध कर चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................