महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर धर्म की करे रक्षा - डॉ किराड

रायपुर उपखंड मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती मनाई

May 30, 2025 - 10:47
 0
महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर धर्म की करे रक्षा  - डॉ किराड

गुरला (बद्रीलाल माली) रायपुर "जो दृढ़ राखे धर्म को ताहि राखे करतार" । महाराणा प्रताप अमर रहे अमर रहे...। आदि जय घोष के साथ प्रातः 7:00 बजे राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड के नेतृत्व में व प्रशासक रामेश्वर लाल छिपा के सानिध्य में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि से पूर्व महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। महाराणा प्रताप के आदर्श पर चलने का आव्हान करते हुए रायपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा ने कहा कि संघर्षमय जीवन में भी वह विचलित नहीं हुए एवं धर्म की रक्षा की। हमें भी धर्म की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप के मार्ग पर चलना चाहिए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा कीराड,पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सरोज शर्मा, डॉ महेंद्र किराड,राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)  के विभाग संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह व जिला मंत्री (प्राथमिक शिक्षा) रमेश चंद्र वैष्णव, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र झंवर, बंक्यारानी पुजारी शिवनारायण सेन, मेला अधिकारी गणपत सिंह राणावत केमुनिया, विधायक प्रतिनिधि भैरू सिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल महामंत्री गौरव कोठारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र टांक, बसंत सुखलेचा, रामगोपाल दाधीच, पेंशनर मंच के चंद्रशेखर देशांतरी, पंडित राधेश्याम वैष्णव, मिश्रीलाल मेवाड़ा कलालखेड़ी, प्यार चंद रेगर , नारायण लाल खटीक, मुकेश माली, जयदीप सिंह राव, कन्हैयालाल बैरवा श्री कृष्णा गौशाला सह व्यवस्थापक सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। अंत में श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर गायों को गुड व दलिया खिलाकर ग्राम पंचायत के प्रशासक इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा ने अपना 69 वा जन्मोत्सव मनाया। भाजपा कार्यालय में भी साफा, साल व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................