हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मकराना प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर बिक्रम सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव पद पर विक्रम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष पर मोहम्मद सलीम को चुना गया

May 31, 2025 - 06:30
 0
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मकराना प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मकराना प्रेस क्लब में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर पत्रकार सम्मानित कार्यक्रम का विषय था हिंदी पत्रकारिता और ग्रामीण पत्रकारों का योगदान, जिसमें वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका और ग्रामीण संवाददाताओं के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता देवी सिंह बीका ने सभी प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों को शपथ ग्रहण करवा कर सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा, ग्रामीण पत्रकारों की कलम गांव की सच्चाई को उजागर करती है। उनकी रिपोर्ट ही कई बार व्यवस्था को जगाने का काम करती है। अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार बिक्रम सिंह शेखावत ने क्षेत्र के पत्रकार मो. सलीम, विक्रम सिंह चौहान व मोहम्मद शहजाद को सम्मानित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी निष्पक्ष और साहसी रिपोर्टिंग कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह राजपुरोहित ने किया और धन्यवाद ज्ञापन किया। इसी तरह मुख्य वक्ता देवी सिंह बीका ने उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह शेखावत, सदस्य मोहम्मद शहजाद, रणजीत सिंह राजपुरोहित को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................