नवनियुक्त एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंपालाल तिरगर का बहुमान, हरिशंकर मेवाड़ा ने दी शुभकामनाएं
सुमेरपुर (बरकत खा) पालडीजाेड़ गांव के कानपुरा राेड़ स्थित स्टड फार्म हाऊस पर हाल ही में एनएसयूआई के सिराेही जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए चंपालाल तिरगर का उनके समर्थकों व कांग्रेस नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व उनके राजनीतिक मार्गदर्शक हरिशंकर मेवाड़ा भी उपस्थित रहे। मेवाड़ा ने तिरगर को माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई राजनीति की प्रथम सीढ़ी है और युवाओं के लिए यह एक मजबूत मंच है। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए तिरगर को जनसमस्याओं के निराकरण व संगठन की मजबूती के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की सलाह दी। तिरगर की नियुक्ति पर मेवाड़ा ने पूर्व सीएम सलाहकार संयम लाेढ़ा व शीर्ष नेतृत्व का अाभार जताया। इस मौके पर मानसिंह राम नगर, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, युवा नेता कैलाश गोयल, रवि मेवाड़ा, पर्बतसिंह, नरेंद्र सिंह सलोदरिया, अलकेश परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।