गिरिराज परिक्रमा में गूंजे जयकारे: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूंछरी का लोठा में 30 जुलाई तक चलेगा विशाल भंडारा; आश्रमों में रामायण पाठ और संत समागम का दौर जारी

Jul 24, 2026 - 19:39
 0
गिरिराज परिक्रमा में गूंजे जयकारे: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूंछरी का लोठा में 30 जुलाई तक चलेगा विशाल भंडारा; आश्रमों में रामायण पाठ और संत समागम का दौर जारी

हलैना (विष्णु मित्तल)। भगवान श्री कृष्ण की पावन क्रीड़ा स्थली और श्री गिरिराज धरण धाम की परिक्रमा में स्थित आस्था केंद्र पूंछरी का लोठा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल देशी घी के भंडारे का भव्य शुभारंभ हुआ। यह भंडारा राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के सानिध्य में पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो 23 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक 24 घंटे अनवरत जारी रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक जगदीश मीणा बौराज ने बताया कि श्री गिरिराज महाराज के जयकारों के बीच भंडारे की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए रोजाना देशी घी से बने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जा रहे हैं। कई वर्षों से आयोजित हो रहे इस भंडारे में पूर्व मंत्री गोलमा देवी का सानिध्य और वैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बहादुर सिंह कोली का विशेष सहयोग बना हुआ है।

गुरुमाया भगत आश्रम पर 25 से 28 जुलाई तक धार्मिक अनुष्ठान

दूसरी ओर, श्री गुरुमाया रंगली भगत सेवा समिति एवं सिद्ध पुरुष स्व. रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों द्वारा पूंछरी का लोठा स्थित गुरुमाया भगत जी आश्रम पर राष्ट्रीय संत बालकदास महाराज एवं साधु बाबा के सानिध्य में 25 से 28 जुलाई तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत रामायण पाठ, संत दर्शन, महाआरती और प्रसादी वितरण होगा। 28 जुलाई को सुबह 10 बजे श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति और संत समागम के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

टूंडपुरा में 29 जुलाई को होगा विशाल भंडारा

इसी कड़ी में श्री गुरुमाया भक्त मंडल द्वारा 20 जुलाई से मनाए जा रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत संत बालकदास, साधु बाबा एवं परशराम भगत के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। यहां जारी रामायण पाठ और श्रीराम यज्ञ का समापन 29 जुलाई को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल महाप्रसादी (भंडारा) के साथ होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................