युवाओ और किसानो का मान नही घटने दूंगा:- पायलट

Jan 21, 2023 - 00:17
 0
युवाओ और किसानो का मान नही घटने दूंगा:- पायलट

सादडी (पाली,राजस्थान, बरकत खान) राजस्थान मे किसानो ओर मेरे युवाओ साथियो का मान नही घटने दुगा।इनकी हक की लडाई मै आखिर दम तक लडता रहुंगा।युक्त उद्बोधन राजस्थान के पुर्व उप मुख्य मंत्री सचिन पायलट ने सादडी के प्रवास के दौरान रांकारंग मंच पर बोल रहे थे।पायलट ने राजस्थान सरकार की योजनाओ बताने के साथ साथ उनको बातो ही बातो मे घसीटा।उन्होने युवाओ का दर्द जानने के लिए अशोक गहलोत को आह्वान किया है।कि मै किसानो ओर मेरे युवाओ का हक छिनने की कोशिश मत करना।उन्होने किसानो को अन्नदाता के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि जो पुरे भारत का पेट पालते उन्हे अपनी ही फसल का दाम मण्डी मे बैठा व्यापारी तय करता है। ओर किसानो की आमदनी पर प्रहार किया है।यह केसी सरकार ओर उनके नुमाइंदे है।केन्द्र सरकार को किसानो ओर उनके परिवार की कोई चिन्ता नही है।इसलिए पुरे राजस्थान से किसानो को आग्रह करते हुए कहा कि एक ओर संगठित होने की आवश्यकता है।ओर अपने बच्चो को पढाकर आगे लाने की जरूरत है।पिछले तीस साल से बाली विधान सभा मे भाजपा का विधायक है लेकिन विकास के नाम पर जीरो है। इसबार राजस्थान मे वापस कांग्रेस की सर लाने मे सहयोग करना,हम बाली मे विकास की गंगा बहा देगें।इस पर डॉक्टर दुर्गासिह राठौड के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने 101 किलो का हार पहनाकर व गुलदस्ता भैट कर स्वागत किया गया।

 पायलट को देखने दुर दुर से आये लोग

 राजस्थान के पाली जिले सादडी के आजाद मैदान मे आयोजित किसान सम्मेलन मे आज हजारो की संख्या मे किसान आये।युवाओ के चेहते नेता ओर राजस्थान के पुर्व उप मुख्य मंत्री सचिन पायलट को देखने के लिए बहुत दुर दुर से लोगो का हुजूम उमड पडा।पायलट की एक झलक के लोगो को लालयत होते देखा गया।जैसे ही सचिन पायलट मंच की ओर बडे लोगो ने खडे होकर अभिवादन किया।ओर सचिन पायलट ने भी हाथ जोडकर लोगो के अभिवादन को स्वीकार किया।पानी, बिजली, सिंचाई, ट्रैक्टर, खाद की व्यवस्था करते है तो कोई एहसान नहीं करते है।

पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार को खाद, पेट्रोल, बीज महंगे हो गए। ऋण के लिए दलाल बन गए हैं। अमीर गरीब में खाई बन गई है। यह फैसला चिंता का विषय है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने 72 हजार करोड़ के ऋण माफ किए। अमीरों के माफ कर सकते है तो गरीबो के क्यो नहीं। जो जाति वर्ग सम्प्रदाय की राजनीति करते है, वे लोगो को भड़काने की राजनीति करते है।

 बात जो चुभती है

सचिन पायलट के 22:26 मिनट के भाषण मे एक बार भी डाक्टर दुर्गा सिह राठौड का नाम मंच से नही लिया।ओर न ही बाली से किसी के नाम का ऐलान किया।क्यो? यह बात लोगो मे कौतुहल बनी रही।एक ओर बात यह है कि बाली विधान सभा क्षेत्र मे कार्यकर्ता बहुत दुखी है लेकिन उनको भी कुछ आश्वासन नही मिला।क्योकि 1990 से बाली मे कांग्रेस के विधायक नही है।जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता हताश है।

वहीं सादड़ी में रैली में कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द चौधरी, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, लालाराम गरासिया, दिलीप चौधरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं पशुधन विकास बोर्ड उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, सोजत से उम्मीदवार रही और पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, कांग्रेस नेता राजेश चौधरी, बालेंदु सिंह शेखावत, शंकरलाल मीणा, समर्थ शर्मा, सिरोही के पूर्व जिलाध्यक्ष जीवाराम बोराणा, करणसिंह उचरियाड़ा, आंनदीलाल खटीक, गुमान सिंह देवड़ा, नरपत सिंह सांदू बिलाड़ा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, निवर्तमान देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला गौड़, पाली ग्रामीण के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, आबूरोड के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रसीद खान, सिद्धार्थ गहलोत, पीसीसी सदस्य चन्दनसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट भागीरथसिंह राजपुरोहित, नारायणसिंह बडौली, श्याम खींचड़ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है