गायत्री शर्मा को मिला वुमेन वाटर चैंपियन का खिताब

Jun 3, 2021 - 23:56
 0
गायत्री शर्मा को मिला वुमेन वाटर चैंपियन का खिताब

जहाजपुर (भीलवाडा,राजस्थान) जहाजपुर ब्लॉक के बावड़ी गांव की रहने वाली गायत्री शर्मा काफी सालो से एफ ई एस संस्था से जुड़कर कुए का जल नापकर  बच्चो और महिलाओं के साथ जल शिक्षा अभियान चला रही है। गायत्री के इस प्रयास की वजह से आज के तारीख में ब्लॉक के कई गांव में  लोगो ने जलस्तर को समझा और और गायत्री के इस अभियान से जुड़े है। आज यूएनडीपी के इस अन्तराष्ट्रीय कार्यक्रम में गायत्री शर्मा के प्रयासों को पहचान किया, और वुमन वाटर चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया।
यू एन डी पी के 2020 विमेन वाटर चैंपियंस में राष्ट्र की 41 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जल के क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य किए है। इस 41महिला चैंपियन में राजस्थान से भीलवाड़ा जिले की गायत्री शर्मा (जहाजपुर) और सरजू बाई (मांडलगढ़) के मौजूद थे जिन्होंने इस अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और वाटर चैंपियन के खिताब से सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम में यू एन डी पी के साथ भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के श्री अशोक कुमार भी मौजूद थे जो 'कैच द रेन' अभियान के बारे में बताया और 41 महिला चैंपियन को बधाई दे कर हौसला बढ़ाया।
गायत्री शर्मा स्वर्गीय पत्रकार गणपत लाल शर्मा की पुत्री है जो पिछले 5 वर्षों से फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था के साथ जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र में जल शिक्षा के लिए उलेखनिए कार्य कर रही है ।साथ ही ग्रामीण समुदाय के साथ जुड़कर मनरेगा योजना एवं अन्य परियोजनाओं से जल व मृदा संरक्षण के कार्य तथा चारागाह विकास कार्य में अपना योगदान दे रही हैं।जल शिक्षा अभियान में जल के महत्व,उपयोग, प्रबंधन के साथ "जल शामलात "है इसके लिए समुदाय को जागरूक कर रही हैं।

  • रिपोर्ट- बृजेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................